पीलीभीत, अप्रैल 9 -- पीलीभीत। संचारी रोगों, दिमागी बुखार पर प्रभावी नियन्त्रण के लिए जनपद के वेक्टर जनित एवं संचारी रोगों के प्रति संवेदनशील ग्रामों में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर रहे है। निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर पंचायत सचिव और सफाई कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ने निरीक्षण में पायी गयी कमियों पर सफाई कर्मचारी धनवीर ग्राम पंचायत खमरिया पटटी, वीना देवी सफाई कर्मचारी चाट फिरोजपुर, अवधेश कुमार, सफाई कर्मचारी ग्राम ललपुरिया साहब सिंह को कारण बताओं नोटिस जारी कर वेतन रोकने की कार्यवाही की गयी। ग्राम पंचायत आजमपुर बरखेडा विकास खण्ड बिलसंडा के सचिव इबरार अहमद एवं ग्राम पंचायत माधवपुर विकास खण्ड बरखेडा के ग्राम प्रधान/सचिव को...