नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में नगर निगम की विकास परियोजनाओं में लगातार देरी और लापरवाही पर नगर आयुक्त ने बड़ा प्रशासनिक ऐक्शन लिया है। इ 15वें वित्त आयोग, अमृत योजना 2.0, अवस्थापना निधि, वायु गुणवत्ता सुधार और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े कार्यों की समीक्षा में कई परियोजनाएं अधूरी और लक्ष्य से काफी पीछे मिलीं। इसके बाद नगर आयुक्त ने जलकल के जीएम, एक चीफ इंजीनियर और संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।समीक्षा में सामने आईं गंभीर खामियां 19 सितंबर को हुई समीक्षा बैठक में पाया गया कि कई महत्वपूर्ण कार्यों में बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं हुई। इसके चलते 26 सितंबर को जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि संतोषजन...