लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसमें एक उपनिरीक्षक व दो आरक्षी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि थाना फूलबेहड़ पर नियुक्त उपनिरीक्षक सोबरन सिंह व आरक्षी लाखन सिंह ने रुपये लेकर दूसरे की जमीन पर कब्जा करने की नियत से दीवार बनवाई। उपनिरीक्षक व आरक्षी की इसमें घोर लापरवाही सामने आई थी। इसके अलावा चौकी कटौली में तैनात आरक्षी राहुल कुमार ने एक व्यक्ति को साइकिल चोरी के झूठे मामले में बंद किया था। इसके साथ रुपये लेकर बाद में उसे छोड़ दिया गया था। जांच के बाद आरक्षी की भी लापरवाही सामने आई है। जांच के उपरांत तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.