श्रावस्ती, मार्च 22 -- श्रावस्ती, संवाददाता। मल्हीपुर थाने में तैनात दो पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। पदीय कर्तव्यों में लापरवाही के आरोप में दोनों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध जांच के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, स्वेच्छाचारिता व अनुशासनहीनता में एक उप निरीक्षक व एक आरक्षी को किया निलंबित कर दिया गया है। मल्हीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक सतीश चंद्र मिश्रा व आरक्षी विजय लाल की ओर से लापरवाही, स्वेच्छाचारिता व अनुशासनहीनता का आरोप संज्ञान में आने पर एसपी ने पुलिस की छवि धूमिल करने का दोषी मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों के विरुद्ध नियमों के अनुरूप विभागीय जांच कराए जाने के आदेश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...