जौनपुर, जून 5 -- जौनपुर। काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने तीन उप निरीक्षकों और दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में सिकरारा थाने के एसआई हृदयानन्द तथा सिपाही शिवजी राय, खुटहन थाने के एसआई अक्षय कुमार और सिपाही राजेश कुमार यादव तथा सिंगरामऊ थाने के एसआई राजेश राम शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने और कार्य में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाही जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...