फिरोजाबाद, फरवरी 17 -- शहर के वार्डों में सफाई कार्यो पर नजर रखने के अलावा निरीक्षण आख्या न भेजने वाले 19 निगम अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। अभी तक केवल दो अधिकारियों द्वारा निरीक्षण आख्या भेजी गई है। अपर नगर आयुक्त द्वारा यह कार्रवाई नगर आयुक्त के निर्देश पर की गई है। अपर नगर आयुक्त अजय कुमार ने बताया है कि नगर आयुक्त प्रशांत नागर के निर्देश पर शहर में स्वच्छता अभियान के तहत रोस्टर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सफाई कार्य पर नजर रखने के लिए सभी विभागाध्यक्षों के अलावा अन्य अधिकारियों को सफाई पर नजर रखने तथा शाम को निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है लेकिन अभी तक अधिकांश अधिकारी इसका पालन नहीं कर रहे। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि उन्होंने निरीक्षण आख्या न भेजने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.