एटा, मार्च 30 -- लगातार दो डीपीआरओ सस्पेंड होने के बाद तीसरे डीपीआरओ भी शासन ने सस्पेंड कर दिए। उन्हें लखनऊ मुख्यालय से संबद्व किया गया है। यह कार्रवाई विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासनिक विलंब समिति की संस्तुति पर की गई है। इसमें एक प्रकरण में आख्या मांगी गई थी, लेकिन वह भेजी नहीं गई। पंचायती राज निदेशक राजेश कुमार त्यागी की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसमें सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत रुपलाल की ओर से नोशनल पदोन्नति के फलस्वरुप वेतन निर्धारण करते हुए आवश्यक आदेश निर्गत किए गए थे। शासन स्तर से आवश्यक निर्देश के बाद भी डीपीआरओ मोहम्मद राशिद की ओर से प्रकरण में न तो अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया और न ही कोई संतोषजनक उत्तर दिया गया। इससे प्रकरण में समिति के समक्ष असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। समिति जैसे महत्वपूर्ण मामले में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.