हरदोई, मार्च 14 -- हरदोई, संवाददाता। अपराधियों के सत्यापन और सूचना फीड करने में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने बेनीगंज थाने में तैनात कोथावां चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामानन्द मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि उपनिरीक्षक रामानन्द मिश्रा ने उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेश-निर्देशों की अवहेलना करते हुए अपराधियों के सत्यापन और संबंधित सूचनाओं को सिस्टम में फीड करने में लापरवाही बरती थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि अपने कर्तव्यों के प्रति किसी प्रकार की शिथिलता या उदासीनता न बरतें। यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ क...