प्रयागराज, जुलाई 28 -- डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को संगम सभागार में जिला पोषण एवं कन्वर्जेंस समिति की बैठक में संभव अभियान (जुलाई-सितंबर 2026) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को तय कार्ययोजना के अनुसार काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-कवच पोर्टल पर गंभीर कुपोषित (सैम) बच्चों का डेटा एएनएम और अधीक्षकों के स्तर से शत-प्रतिशत मैप कराया जाए व उनके उपचार और प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही वीएचएसएनडी सत्रों पर सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए। लापरवाही पर चार सीडीपीओ को चेतावनी जारी की गई। बैठक में डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को पोषण ट्रैकर पर एफआरएस की शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने, नैफेड और एनआरएलएम के माध्यम से नई रेसिपी समय से आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने, टीएच...