हरदोई, जून 11 -- हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में भूमि विवाद संदर्भों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कार्य में शिथिलता बरतने पर एसडीओ सिंचाई को कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्टार संदर्भ से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्राप्त संदर्भों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में विभिन्न लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित से जुड़े मामलों का प्राथ...