आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की जनवरी माह की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने तहसीलों में अभियान चलाकर राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए। इस दौरान लापरवाही मिलने पर एसडीएम मेंहनगर का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकरण में न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का अनुपालन किया जाए। जीएसटी जमा नहीं करने वाले उद्यमियों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वसूली की जाए। जीएसटी विभाग को निर्देश दिया कि संबंधित तहसीलों के तहसीदार से समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत वसूली करते हुए राजस्व में वृद्धि की जाए। राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देश दिया कि धारा 24, 116, 38 के लंबित वादों का यथाशीघ्र गुणवत्तायुक्त निस्तारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.