बगहा, अप्रैल 1 -- बगहा, हमारे संवाददाता। बगहा पुलिस जिले के पिपरासी थाना क्षेत्र से एक अहम मामला सामने आया है, जहां न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में लापरवाही बरतने पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। गैर जमानतीय वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तामिला में गंभीर लापरवाही को लेकर पिपरासी थाना के एसएचओ को सदेह तलब किया गया है। यह कार्रवाई जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम मनीष द्विवेदी की अदालत द्वारा की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपरासी थाना कांड संख्या 67/18 में अदालत ने 20 मई 2025 को चार साक्षियों के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया था। हालांकि, पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बजाय "घर छोड़ कर फरार" और जीवन यापन के लिए बाहर कमाने चला गया का कारण दर्शाते हुए रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर दी गई।हैरानी की बात यह है कि उक्त तमिला रिपोर्ट 8...