उन्नाव, फरवरी 27 -- उन्नाव। सदर कोतवाली में तैनात चौकी प्रभारी सदर गजेन्द्र सिंह और मुख्य आरक्षी रमेश चन्द्र यादव को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच भी प्रस्तावित की गई है। सदर इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि कार्रवाई किए जाने की जानकारी हुई है। सदर कोतवाली में मैग्नो इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित 18 फरवरी को शिकायत प्राप्त हुई। आरोप है कि संबंधित कर्मियों से अपेक्षित कार्रवाई समय से पूरी नहीं की गई और न ही कोर्ट में जवाब नियत समयावधि में दाखिल कराया गया। इसे गंभीर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अकर्मण्यता माना गया है। इन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में दोनों पुलिस लाइन से संबद्ध रहेंगे त...