हरदोई, मई 7 -- हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे मनरेगा 15वा वित्त राज्य वित्त, केन्द्रीय वित्त, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम आदि के कार्यो के सम्बन्ध मे समीक्षा हेतु बैठक हुई। जिलाधिकारी ने जीबी जीरामजी तथा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत चल रहे कार्यों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने एडीओ पंचायत बिलग्राम को कार्यो में लापरवाही करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- लोक शिकायत निवारण अधिकारी के पारित आदेशों का समयबद्ध अनुपालन हो: डीएम उन्होंने कहा कि वीबी जीरामजी के तहत अधिक से अधिक जॉब ...