फिरोजाबाद, जून 1 -- जसराना तहसील सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली। फार्मर रजिस्ट्री और अन्य सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर प्रशासन ने एक लेखपाल को निलंबित कर दिया है। जबकि पांच अन्य लेखपालों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। तहसीलदार रवीश कुमार ने बताया कि लेखपाल वरुण कुमार लंबे समय से अंश संशोधन, फार्मर रजिस्ट्री के कार्य और आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में गंभीर लापरवाही बरत रहे थे। उन्हें बार-बार कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। तहसील प्रशासन ने वरुण कुमार को निलंबित कर दिया है। यह भी पढ़ें- कार्रवाई: छह माह से बिना सूचना अनुपस्थित कनिष्ठ सहायक निलंबित उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी...