प्रयागराज, मार्च 24 -- जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक में कई अफसरों पर कार्रवाई की। संगम सभागार में हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यकमों की समीक्षा पूरे वित्तीय वर्ष में एक भी बाल मृत्यु की रिपोर्ट नहीं किए जाने पर चिकित्सा अधीक्षक बहरिया, रामनगर, चाका, सैदाबाद, कोरांव, कौड़िहार व सोरांव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। निगरानी में लापरवाही बरतने पर डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश सिंह को कारण बताओ नोटिस पत्र जारी करने का निर्देश। उन्होंने आशाओं से उनके क्षेत्र में हुई बाल मृत्यु की रिपोर्टिंग प्राप्त करने में लापरवाही को दृष्टिगत डीसीपीएम अशफाक अहमद का वेतन रोकने का निर्देश दिया। एचबीएनसी विजिट नहीं करने पर बीसीपीएम कोरांव, करछना, बहरिया, उरुवा, फूलपुर व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.