लखनऊ, अगस्त 25 -- बिजली वितरण के तंत्र की मरम्मत (अनुरक्षण) के लिए 15 सितंबर से 31 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। शक्ति भवन में मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव व पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने इसके आदेश दिए। इसी दरम्यान उन्होंने काम में लापरवाही बरतने पर प्रयागराज, बहरज, राजघाट और महराजगंज के अधिशासी अभियंता और आजमगढ़ के अधीक्षण अभियंता को सख्त चेतावनी दी गई है।डॉ. गोयल ने कहा कि अनुरक्षण अभियान के लिए विद्युत व्यवस्था से जुड़े सभी जरूरी काम चिह्नित कर लिए जाएं। इस दरम्यान ट्रांसफार्मरों सहित विद्युत वितरण प्रणाली के अन्य उपकरणों का जरूरी अनुरक्षण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में डॉ. गोयल ने समय से बिजली बिल वसूलने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बकाया है, उन्हें तकाद...