फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।समय से कार्यालय न पहुंचने और ब्लाक मुख्यालय पर निवास न करने पर सीडीओ विनोद कुमार गौड़ ने शमसाबाद के खंड विकास अधिकारी राधेश्याम का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया है। सीडीओ ने तीन दिनों में स्पष्टीकरण और एक सप्ताह में ब्लाक में निवास का प्रमाण पत्र भी मांगा है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को यह तथ्य संज्ञान में आया कि सुबह 10 बजे तक खंड विकास अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहंी थे। यह भी पता चला कि खंड विकास अधिकारी ब्लाक मुख्यालय पर निवास भी नहीं करते। सीडीओ ने इसे लापरवाही और शासकीय कार्यो के प्रति उदासीनता माना है। इसके साथ ही खंड विकास अधिकारी का 12 मई का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिला तो एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।सीडीओ ने यह...