मेरठ, जून 29 -- डीएम डॉ. वीके सिंह ने माछरा सीएचसी क्षेत्र के ग्राम मानपुर की एक आशा कार्यकत्री की गंभीर लापरवाही पर सेवा समाप्ति का निर्देश दिया। डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के मामलों पर नाराजगी जताई है। विकास भवन सभागार में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति एवं संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- एमओआईसी और डीपीओ का वेतन रोकने के निर्देशआशा कार्यकत्री की लापरवाही बैठक के दौरान डीएम ने माछरा सीएचसी क्षेत्र के ग्राम मानपुर की एक आशा कार्यकत्री क्रांति की लापरवाही का संज्ञान लिया। शिकायत मिली थी कि आशा कार्यकत्री ने मिलीभगत कर एक गर्भवती महिला मरीज को सरकारी अस्पताल के बजाय निजी अस्पताल में भर्ती कराया।सेवा...