गोंडा, मार्च 7 -- गोण्डा। जिले में यूनिसेफ द्वारा टीकाकरण सत्रों के किए गए निरीक्षण में कई कमियां सामने आई हैं। इटियाथोक ब्लॉक के रामनगर झिन्ना उपकेंद्र के महतोपुरवा गांव में सात मार्च को आयोजित सत्र में स्टेडियोमीटर, इंफैंटोमीटर और बच्चों की वजन मशीन उपलब्ध नहीं मिली। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री सावित्री सत्र में अनुपस्थित रहीं और टीकाकरण के बच्चों की ड्यू लिस्ट भी नहीं पाई गई। वहीं कटरा बाजार ब्लॉक के नकहा उपकेंद्र के बोधा पुरवा गांव में निरीक्षण के दौरान स्टेडियोमीटर, इंफैंटोमीटर और वजन मशीन नहीं मिली। आंगनबाड़ी कार्यकत्री कमलेश सत्र में मौजूद थीं और बच्चों की ड्यू लिस्ट उपलब्ध थी। डीपीओ संजय कुमार ने बताया कि टीकाकरण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित आंगनवाड़ी कर्मियों का मानदेय रोक दिया गया है। साथ ही सभी को टीकाकरण सत्रों में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.