लापरवाही पर अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करेंगी मंत्री
अल्मोड़ा, सितम्बर 20 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विकास भवन में 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम की तैयारियों की बैठक की। 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए सभी केंद्रों में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि जिले में संचालित हो रहे कुल 1860 आंगनबाड़ी केंद्रों में यह कार्यक्रम होगा। अभियान के माध्यम से स्थानीय जनता को केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान केंद्रों पर पोषण आहार व टेक होम राशन वितरण, गोद भराई, जन्मोत्सव, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और बच्चों की वृद्धि निगरानी के साथ मातृ-शिशु स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे जागरूकता और संवाद के मजबूत मंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.