मैनपुरी, मई 4 -- डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जूम मीटिंग के जरिए जन-कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम किशनी और भोगांव को दो दिन के भीतर बैनामों का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भोगांव में 455 के सापेक्ष मात्र 148 और किशनी में 716 के सापेक्ष केवल 123 बैनामों का ही भुगतान हुआ है। गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए डीएम ने बताया कि 23500 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष अब तक केवल 38 प्रतिशत (8698 एमटी) खरीद हुई है। उन्होंने भारतीय खाद्य निगम की खराब प्रगति पर फटकार लगाई और आरटीजीएस के माध्यम से तत्काल भुगतान व खराब मौसम के दृष्टिगत सुरक्षित उठान के निर्देश दिए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता की ...