फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- बुधवार की शाम जूम बैठक में अनुपस्थित रहने वाले दो चिकित्सकों के वेतन कटौती करने के निर्देश जारी किए हैं। सीएमओ ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा है कि जनपद की जिस एएनएम ने टीकाकरण को यूडब्लूआईएन पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है उनसे फरवरी माह के वेतन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। जूम बैठक के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमेरी गेट के चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक यादव एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर नागला भाऊ के चिकित्सक डॉ विजेंद्र सिंह गैरहाजिर रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल दोनों का वेतन काटने के निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस एएनएम ने यूडब्लूआईएन पोर्टल पर अपने टीकाकरण के कार्य को अपलोड नहीं किया है उनके फरवरी माह के वेतन रोका जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.