फिरोजाबाद, मार्च 11 -- सीएमओ ने सांयकालीन जूम बैठक में अनुपस्थित रहने वाले आठ डॉक्टरों के खिलाफ एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए। इसके अलावा एक महिला चिकित्सक से आयुष्मान कार्ड बनाने में रुचि न लेने पर स्पष्टीकरण मांगा है। होली को देखते हुए पिछले कई दिनों से बैठक स्थगित कर दी गई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामबदन राम ने बताया कि कई निर्देशों के बाद भी बैठक से डॉक्टर शेख हसन, डॉक्टर प्राची गुप्ता, डॉ आशीष यादव, डॉ अभिषेक जिंदल, डॉक्टर अभिषेक यादव, डॉक्टर मनीष, डॉ प्रियंका पांडे तथा डॉक्टर उजमा खान बैठक से गायब रहे। इसी को देखते हुए उनके खिलाफ एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...