लापरवाही के कारण पीपा पुल हो रहा क्षतिग्रस्त
बगहा, फरवरी 20 -- ठकराहा,निप्र। ठकराहा में जगीरहा घाट के बहेलिया स्थित गंडक नदी पर बने पीपा पुल की हालत प्रशासनिक लापरवाही के कारण बिगड़ती जा रही है। गुरुवार सुबह अवैध बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रेलरों के अनियंत्रित परिचालन से पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि यह पुल केवल कृषि कार्यों के लिए बनाया गया था। इसकी जानकारी देते हुए पुल निर्माण निगम के कनीय अभियंता ई.भवेश कुमार पांच टन क्षमता वाले इस पीपा पुल पर लगातार भारी व्यावसायिक वाहनों का दबाव पड़ रहा है। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता सवालों के घेरे में है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अवर प्रमंडल बेतिया के परियोजना अभियंता ने पहले ही ठकराहा सीओ और थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर भारी वाहनों पर रोक लगाने की अपील की थी, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं दिखी। दो दिनों से अवैध बालू ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.