लापरवाही के कारण कोई पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से न रहे वंचित
मैनपुरी, अगस्त 7 -- डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। डीएम ने ताकीद किया कि नोडल अधिकारी के रूप में केवल वरिष्ठ शिक्षक को ही नामित किया जाए और वर्तमान प्रधानाचार्य का ही विवरण पोर्टल पर दर्ज हो। फर्जी नामांकन या गलत जानकारी देने पर संस्थानों की मान्यता निरस्त करने जैसी कठोर कार्रवाई होगी। साथ ही, किसी भी स्तर पर आवेदन 15 दिन से अधिक लंबित न रहने पाए। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समाज कल्याण, एनआईसी और संबंधित अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए गए।डीएम ने जोर देकर कहा कि विद्यार्थी के अभिलेखों का सत्यापन और आधार लिंक कराना संस्था की जिम्मेदारी है, इसे कंप्यूटर ऑपरेटर के भरोसे न छोड़ा जाए। यह भी पढ़ें- Hapur News: 15 अगस्त तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.