गुमला, जून 23 -- चैनपुर, प्रतिनिधि । चैनपुर प्रखंड के बेंदोरा पंचायत स्थित हर्रा गांव में ग्रामीणों ने ग्राम सभा अध्यक्ष बर्नार्ड टोप्पो को पद से हटाने का फैसला लिया है। मंगलवार को आयोजित विशेष ग्राम सभा बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर उन्हें अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया। ग्रामीणों ने उन पर दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, विकास कार्यों की अनदेखी तथा सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाए रखने का आरोप लगाया है।ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब नौ माह से ग्राम सभा की बैठकों को नियमित रूप से आयोजित नहीं किया जा रहा था, जिससे गांव के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रभावित हो रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...