लापरवाही के आरोप में तीन चौकीदारों को किया निलंबित
मोतिहारी, मई 10 -- चकिया, एक संवाददाता। एसपी स्वर्ण प्रभात ने लापरवाही के आरोप में चकिया के एक दफ़दार वं दो चौकीदार समेत तीन को रविवार को निलंबित कर दिया। थाना पहुंच कर एसपी ने चौकीदार पैरेड में भाग लिया। जहां वर्दी गंदा होने व टोपी नहीं लगाने को लेकर तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही परेड में मौजूद सभी को सख्त निर्देश दिया कि लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी चौकीदारों से क्षेत्र के शराब धंधेबाजों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गवंद्रा के दफदार सुरेंद्र कुमार यादव, बांसघाट के चौकीदार शिवदयाल राय व शेरपुर के चौकीदार भुनेश्वर राय को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया। यह भी पढ़ें- एसपी ने मधुबन थाने में किया चौकीदारी परेड का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.