जौनपुर, मार्च 17 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में रविवार की रात करीब दस बजे पीट-पीटकर की गई विधि छात्र की हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इसपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सख्त एक्शन लेते हुए वहां के एसएचओ सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। मड़ियाहूं थाने में तैनात रहे निरीक्षक को चंदवक की जिम्मेदारी दी गई है। रात करीब दस बजे घर से बुलाकर विधि के छात्र 25 वर्षीय सच्चिदानंद मिश्रा की गांव के ही कुछ लोगों ने पीट पीटकर मार डाला था। हत्या के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी बीच पता चला कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही इतनी बड़ी घटना हुई। क्योंकि 13 मार्च यानी घटना से ठीक दो दिन पहले पीड़ित सच्चिदानंद थाने गया था। वहां तहरीर देकर विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.