बेगुसराय, मई 15 -- पुलिस उपमहानिरीक्षक बेगूसराय क्षेत्र बेगूसराय कार्यालय में शुक्रवार को जिले के सदर अनुमंडल- दो, बखरी अनुमंडल एवं बलिया अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों के लूट व डकैती कांडों की समीक्षा की गई। इसमें एसडीपीओ सदर-दो पुलिस अधिकारी बखरी व बलिया एसडीपीओ तथा कांडों के अनुसंधानकर्ता शामिल हुए। समीक्षा के क्रम में डीआईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कांडों का तीव्र निष्पादन करने के लिए गिरफ्तारी, इश्तिहार, कुर्की का तामिला करते हुए तीव्र गति से अनुसंधान पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीआईजी ने बलिया थाना कांड संख्या 78/24 के अनुसंधान में लापरवाही बरतने के आरोप में अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक विनय भूषण झा से विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की। यह भी पढ़ें- डीआईजी ने तीन पुलिस निरीक्षकों से पूछा स्पष्टीकरण

हिंदी हि...