हरदोई, अप्रैल 25 -- हरदोई। जनपद में निराश्रित पशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के लिए शासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब तक ग्राम पंचायतों के अधीन संचालित पशु आश्रय स्थलों की जिम्मेदारी चरणबद्ध तरीके से वापस लेकर गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को सौंपी जा रही है। शासन स्तर से कुल 24 पशु आश्रय स्थलों के संचालन की जिम्मेदारी 24 अलग-अलग एनजीओ को देने का निर्णय लिया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समिति के प्रस्ताव के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सवायजपुर क्षेत्र के अमिरता पशु आश्रय स्थल का संचालन पहले ही "स्मृति समाज सेवा संस्थान" को सौंपा जा चुका है। इसे प्रदेश स्तर पर मॉडल गौशाला के रूप में सम्मान भी मिल चुका है। इसी तर्ज पर अन्य आश्रय स्थलों को भी सक्षम एनजीओ को दिया जाएगा। शास...