काशीपुर, अप्रैल 15 -- सोनू नागी, बाजपुर। प्रसूता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उजाला अस्पताल को सील कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार ग्राम धनसारा निवासी गुलफसा पत्नी अतीम को 13 अप्रैल की शाम करीब 8 बजे प्रसव पीड़ा होने पर मनी मुडिया मोड़ स्थित उजाला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि महिला का पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ था, बावजूद इसके अस्पताल ने इस बार सामान्य डिलीवरी कराने का भरोसा दिया और भर्ती कर लिया। आरोप है कि उपचार के दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए। स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल ने रात करीब 10:30 बजे उसे अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक रास्ते में ही महिला ने ...