लापरवाही करने पर मुख्य सफाई निरीक्षक को नोटिस देने के निर्देश
हरिद्वार, मई 5 -- नगर आयुक्त नंदन कुमार ने मंगलवार को शहर के प्रमुख घाटों और आसपास के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिरला घाट, विष्णु घाट, अलकनंदा घाट, शिव घाट और रोडी बेलवाला क्षेत्र का भ्रमण किया। कुछ स्थानों पर सफाई में लापरवाही पाए जाने पर नगर आयुक्त ने क्षेत्र के मुख्य सफाई निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जहां सुधार की जरूरत दिखी, वहां तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ और सुव्यवस्थित घाटों के लिए निगम लगातार प्रयासरत है और आगे भी नियमित निरीक्षण के जरिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.