पीलीभीत, अप्रैल 22 -- पीलीभीत। प्रसव के दौरान महिला स्टाफ की लापरवाही से नवजात की मौत मामले में दो संविदा नर्स को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा से हटा दिया गया है। उनका दूरस्थ तबादला किया गया है। जबकि बरखेड़ा के एमओआईसी को नोटिस देकर 24 घंटे में जवाब तलब किया गया है। संतुष्टिजनक जवाब न मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टी दी जाएगी। गांव ज्योरहा कल्यानपुर निवासी सुनील कुमार के मुताबिक 27 वर्षीय पत्नी गीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार रात नौ बजे एंबुलेंस से लाकर बरखेड़ा सीएचसी के महिला वार्ड में भर्ती कराया था। स्टाफ ने भर्ती करने के बाद सब सामान्य होने की बात कहीं थी। आरोप है कि रात में दो बजे प्रसव के दौरान स्टाफ ने लापरवाही बरती। आरोप है कि आक्सीजन कंसंट्रेटर बंद होने से नवजात की मौत हो गई। इसकी जानकारी तक चिकित्सक को नहीं दी गई। जब सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.