मैनपुरी, मई 10 -- शासन के महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतने और बैठकों से नदारद रहने वाले दो लेखपालों पर प्रशासन ने चाबुक चलाया है। एसडीएम नीरज कुमार द्विवेदी ने विभागीय कार्यों में शिथिलता और अनुशासनहीनता के आरोप में लेखपाल यतेंद्र कुमार और देवेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन लेखपालों के विरुद्ध अनुचित रूप से धन उगाही के आरोप भी लग रहे थे। एसडीएम ने बताया कि 8 मई को आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में दोनों लेखपाल बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के अनुपस्थित रहे। इसके चलते खसरा फीडिंग, अंश निर्धारण, विरासत और आईजीआरएस जैसे शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों की प्रगति की समीक्षा नहीं हो सकी। तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार, भैंसरोली क्षेत्र के लेखपाल यतेंद्र कुमार और जोत/जनौरा क्षेत्र के लेखपाल देवेश कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.