पूर्णिया, मई 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही, अव्यवस्था और नकल किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने रविवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का औचक निरीक्षण के दौरान यह चेतावनी दी है। निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने मारवाड़ी कॉलेज एवं आरके साहा वीमेंस कॉलेज में परीक्षार्थियों के साथ संवाद भी किया और उत्तरपुस्तिका पर रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर लिखने के लिए परीक्षार्थियों को समझाया। इस दौरान कुलपति ने केंद्राधीक्षक और परीक्षा नियंत्रक को परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश भी दिया। ...अवकाश के दिन औचक निरीक्षण से मची हलचल:पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने किशनगंज स्थित मारवाड़ी कॉलेज एवं आरके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.