बिहारशरीफ, मई 9 -- लापरवाही : पैठना टोल बचाने के चक्कर में पतासंग के पास बेतरतीब दौड़ रहे वाहन पूर्वी लेन से बड़े व छोटे वाहन गलत साइड से आ जा रहे, हो सकती है बड़ी दुर्घटना यह भी पढ़ें- लापरवाही : पैठना टोल बचाने के चक्कर में पतासंग के पास बेतरतीब दौड़ रहे वाहनबख्तियारपुर-रजौली हाईवे पर अव्यवस्था बख्तियारपुर-रजौली हाईवे पर पैठना टोल प्लाजा के पास भारी वाहनों की मनमानी से हर समय किसी जानलेवा हादसे का खतरा बना हुआ है। टोल टैक्स बचाने के चक्कर में सैकड़ों ट्रक, हाईवा और ट्रेलर चालक ग्रामीणों के लिए बनाए गए क्रॉसिंग (डिवाइडर कट) से घुसकर बेखौफ रॉन्ग साइड (गलत दिशा) में गाड़ियां दौड़ा रहे हैं। पतासंग बाजार के पास लगभग एक किलोमीटर तक गलत दिशा में चलने के बाद ये भारी वाहन फ्लाईओवर के नीचे से होकर पटना की ओर निकल रहे हैं। पैठना टोल बचाने के चक्कर में पत...