गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के दाखिलों को लेकर गुरुग्राम में निजी स्कूलों की लापरवाही और मनमानी एक बार फिर सामने आई है। जिले में 103 स्कूलों ने अब तक 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों का पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। जिले के निजी स्कूलों ने करीब 88.68 प्रतिशत सीटों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी है। वहीं प्रदेश स्तर पर भी यही स्थिति देखने को मिली है, जहां 9217 निजी स्कूलों में से 7941 स्कूलों ने ही 62,431 सीटों का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया है। इसी स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सीट डिक्लेरेशन की अंतिम तिथि बढ़ाई। ताकि बाकी स्कूल भी समय रहते अपना डेटा अपलोड कर सकें। फिर भी सभी स्कूलों में सीटों की जानकारी नहीं दी। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.