भदोही, अगस्त 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों का पालन न करना जिले के 51 कॉलेजों को भारी पड़ गया। अब वह आगामी बोर्ड परीक्षा में केंद्र नहीं बन सकेंगे। शिक्षा विभाग ने इनका डेटा लॉक कर दिया है। डीएम की गठित टीम के रिपोर्ट देने पर विभाग उसे परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। जिससे 15 अगस्त के बाद केंद्रों की अनंतिम सूची जारी हो सकती है।बता दें कि जिले में तीन राजकीय इंटर कॉलेज सहित 38 राजकीय विद्यालय, 25 वित्तपोषित समेत कुल 196 माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। अभी आगामी परीक्षा की तिथियां तय नहीं है, लेकिन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस साल केंद्रों का निर्धारण समय से करीब दो माह पहले ही किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- केंद्रों का डाटा तेजी से हो रहा अपलोड, इसी माह जारी होगी अंतिम सूची इसके लिए विद्यालयों से आधा...