लापरवाही: सीएचसी बेंगाबाद से भगाई गई गर्भवती महिला सड़क पर हुई बेहोश, निजी क्लिनिक में सुरक्षित प्रसव
गिरडीह, सितम्बर 5 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती एक घटना बेंगाबाद से सामने आई है। प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला को बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दो-दो बार लौटा दिया गया। घर वापस लौट रही महिला प्रसव वेदना से अचेत हो रही थी, जहां हरिला मोड़ स्थित एक क्लीनिक में उसका सफल ऑपरेशन कर जच्चा-बच्चा दोनों की जान बचा ली गई। मामला गोलगो पंचायत के रांगामाटी गांव की रहनेवाली लक्ष्मी कुमारी पति गोबिंद तुरी का है। परिजनों के अनुसार, 31 अगस्त को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर महिला सीएचसी बेंगाबाद पहुंची थी। जांच के बाद उसे समय पूरा नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया गया।
घटना का विवरण परिजनों का आरोप है कि पहली सितंबर की अहले सुबह वह फिर सीएचसी पहुंची और दोपहर तक दर्द से तड़पती रही, लेकिन ड्यूटी पर तैनात एएनएम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.