लापरवाही: विश्व यक्ष्मा दिवस के दिन सदर अस्पताल में इलाज व जांच के लिए परेशान दिखे टीबी के संदिग्ध व मरीज
लखीसराय, मार्च 25 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक ओर टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही सामने आया। इलाज और जांच के लिए पहुंचे टीबी के संदिग्ध मरीज और पीड़ित को घंटों तक भटकना पड़ा। और अंत में मायूस होकर बिना इलाज, जांच व दवा के वापस घर लौटने को मजबूर होना पड़ा। ज्ञात हो अस्पताल परिसर स्थित टीबी जांच केंद्र पर ताला लटका हुआ था। केंद्र के कर्मी टाउन हॉल में आयोजित टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र वितरण में शामिल होने चले गए थे। ऐसे में अस्पताल पहुंचे मरीज को न तो जांच की सुविधा मिल सका और ना ही इलाज। स्थिति और भी गंभीर इस कारण हो गया कि केंद्र बंद होने की कोई पूर्व सूचना मरीज के लिए उपलब्ध नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.