गुड़गांव, मार्च 17 -- गुरुग्राम। शहर के राजेंद्र पार्क स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर सोमवार को लगे ताले मंगलवार को भी नहीं खुले, जिससे लगातार दूसरे दिन स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहीं। केंद्र बंद होने के कारण रोजाना उपचार के लिए आने वाले 70 से 100 मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा। मकान मालिक द्वारा करीब 10 महीनों से किराया बकाया होने के चलते सोमवार को पीएचसी पर ताला जड़ा गया था। बताया जा रहा है कि तीन लाख रुपये से अधिक किराया लंबित है। विभाग की ओर से कई बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। मंगलवार को भी स्वास्थ्य केंद्र बंद रहा, जबकि जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मकान मालिक को लिखित में आश्वासन दिया गया था कि मार्च के अंत तक बकाया किराया जमा कर दिया जाएगा। इसके बावजूद ताला नहीं खोला गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.