शामली, अप्रैल 10 -- शामली में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसव के लिए आई महिला को भर्ती न कर वापस कर दिया तो महिला ने अस्पताल के बाहर निकलते ही परिसर में बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में चिकित्सक आए और महिला को अंदर अस्पताल में ले गए। काफी देर तक अस्पताल में हंगामा हुआ। बागपत जिले के आसरा गांव निवासी गर्भवती महिला कौसर पत्नी उस्मान को रात में प्रसव पीड़ा के चलते परिजन जिला अस्पताल शामली के प्रसूति विभाग में लेकर आए। आरोप है कि बिना जांच किए ही चिकित्सकों ने उसे ऑपरेशन की बात कहकर वापस भेज दिया।परिजन महिला को लेकर लौट ही रहे थे कि उसकी हालत बिगड़ गई और उसने अस्पताल परिसर में ही सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप ...