लापरवाही: बिना उद्घाटन गिरा दिया 40 लाख से बना स्कूल भवन
सीतामढ़ी, मई 24 -- ज्ञान रंजन भारद्वाज सीतामढ़ी। सरकारी योजनाओं में लापरवाही और विभागीय समन्वय की कमी का एक बड़ा मामला सामने आया है। करीब 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित मथूरा हाईस्कूल का दो मंजिला भवन उद्घाटन से पहले ही तोड़ दिया गया। शहर में बहुप्रतिक्षित रिंग बांध सड़क निर्माण परियोजना को पूरा करने के लिए मापी की गयी। जिसमें बांध की जमीन पर अतिक्रमण पाया गया।
अतिक्रमण की जद में विद्यालय भवन आम आदमी के साथ मथूरा हाईस्कूल के लिए बना भवन भी अतिक्रमण की जद में आ गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान यह भवन ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि विद्यालय भवन बांध की जमीन पर बना दिया गया था, जिस कारण अंततः उसे हटाना पड़ा। इस कार्रवाई से लाखों रुपये के सरकारी धन की बर्बादी हुई है। अब पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.