भदोही, फरवरी 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेश कुमार और सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने संयुक्त रूप से स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक अधिकारियों संग लिए। इसमें लापरवाही मिलने पर कई अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नेाटिस जारी किए। चेताए कि इन कार्यों में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। इस दौरान डीएम आरआरसी निर्माण एवं संचालन की स्थिति, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत नालों की टैपिंग की स्थिति बेहद खराब होने व कार्य में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ संजय कुमार मिश्र, स्वच्छ भारत मिशन के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ.सरोज पांडेय को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन में व...