महोबा, जून 7 -- महोबा। संवाददाता तालाबों की खोदाई में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने सख्ती करते हुए चारों विकासखंड के खंड विकास अधिकारियों और एपीओ मनरेगा के वेतन रोकने के निर्देश दिए है। खोदाई का 60 फीसदी काम पूरा न होने तक वेतन बहाल न करने के निर्देश दिए। डीएम की सख्ती से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन के द्वारा तालाबों में जल भंडारण क्षमता में इजाफा के लिए खोदाई का काम कराया जा रहा है। अधिकारियों की मनमानी से खोदाई का काम गति नही पकड़ पा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने तालाब खोदाई के कार्यों की समीक्षा की तो अधिकारियों की लापरवाही उजागर हो गई। डीएम ने कबरई, चरखारी, पनवाड़ी और जैतपुर के खंड विकास अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए। डीएम ने कहा कि जब तक 60 फीसदी खोदाई का काम पूरा नही होता वेतन रोका जाए। बैठक में पौधरोपण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.