कटिहार, अप्रैल 22 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के बल्थी महेशपुर से बीते 07 अप्रैल को लापता हुए 12 वर्षीय छात्र को पुलिस ने यूपी से सकुशल बरामद कर लिया है। स्कूल में दो बच्चों के बीच विवाद के बाद से छात्र लापता हो गया था। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बच्चे की लोकेशन वाराणसी से लगातार ट्रैक की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा बच्चे से संपर्क स्थापित कर परिजनों के सहयोग से उसे सुरक्षित कुरसेला लाया गया। बच्चे के सकुशल बरामद होने से परिजनों में खुशी का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्चे को उसकी मां के हवाले कर दिया गया। यह भी पढ़ें- लापता 12 वर्षीय छात्र सागर सकुशल बरामद यह भी पढ़ें- कोचिंग को निकला छात्र लापता यह भी पढ़ें- काको से दसवीं के तीन छात्र लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.