लापता 10 वर्षीय बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
रुडकी, जून 10 -- भगवानपुर, संवाददाता। घर से नाराज होकर लापता हुए 10 वर्षीय बालक को भगवानपुर पुलिस ने सिसौना गांव से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार शिव सिटी कॉलोनी, भगवानपुर में किराये पर रहने वाले रघुनाथ निवासी हुसैनपुर, थाना कुमरगांव, जिला बदायूं ने 7 जून को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनका 10 वर्षीय पुत्र बिना बताए घर से कहीं चला गया है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान बालक सिसौना गांव में एक ग्रामीण के पास घूमता हुआ दिखाई दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.