मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के रामदयालु स्थित होटल अतिथि के पास से रहस्यमयी ढंग से लापता हॉस्पिटल संचालक मो. अफरोज (35) को एसआईटी ने राजस्थान के अजमेर शरीफ से बरामद कर लिया है। वह बीते 30 मार्च से लापता था। उनके पिता माधोपुर सुस्ता निवासी मो. कलाम ने कच्ची-पक्की थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया था।टीम ने मैनुअल व टेक्निकल इनपुट के आधार पर राजस्थान के अजमेर शरीफ से बरामद कर लिया। संचालक को लेकर शनिवार को कच्ची-पक्की पुलिस टीम शहर पहुंची। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में हॉस्पिटल संचालक ने अपहरण की बात से इनकार किया। उनके पिता का कहना है कि पैसा को लेकर कुछ तनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.