लापता हुए 95.23 फीसदी बालक-बालिकाओं को ढूंढ निकाला
नोएडा, अगस्त 21 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। गौतमबुद्ध नगर में गुमशुदा और अपहृत लोगों की तलाश के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली। एक जनवरी 2025 से 31 जुलाई 2026 तक 3348 महिला-पुरुषों की गुमशुदगी दर्ज हुई। इनमें से 2962 यानी 88.47 प्रतिशत को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया गया। इसी अवधि में 650 बालक-बालिकाओं के संबंध में मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें 619 यानी 95.23 प्रतिशत को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में गुमशुदा और अपहृत लोगों की बरामदगी को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस टीमों ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, सोशल मीडिया और मुखबिर तंत्र की मदद से गुमशुदा लोगों की तलाश की। संभावित स्थानों पर दबिश के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.